बरसात की बनी संभावना
दोदिन पहले तक इस बार ठंड नहीं होने की बात कर रहे लोगो की जुबां अब सर्द हवाओं से लड़खड़ाने लगी है। शनिवार को सर्द हवाओं के बीच हल्की बूंदाबांदी भी हुई। शनिवार को शुक्रवार के 7.8 डिग्री की जगह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री हो गया पर अधिकतम तापमान 20 के स्थान पर 17 पर गया। न्यूनतम तापमान ऊपर चढ़ने अधिकतम के नीचे आने से मौसम वैज्ञानिक रविवार को बरसात होने की संभावना जता रहे हैं। शनिवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। सर्द हवा की रफ्तार 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रही।
तापमान: अधिकतम गिरा, न्यूनतम चढ़ा
सोनीपत शहर के मुकाबले खरखौदा गोहाना और भी ठंडे रहे। खरखौदा में शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 16 डिग्री रहा तो वहीं गाेहाना में यह 15 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि सोनीपत शहर में 17 डिग्री रहा।
मौसम में हुए बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को जहां सोनीपत का अधिकतम तापमान 25 डिग्री था तो वहीं वह शु़क्रवार को 20 डिग्री तक पहुंचा और शनिवार को आैर लुढ़क कर यह 17 डिग्री सेंटीग्रेट तक पहुंच गया। हालांकि अगर बात न्यूनतम तापमान की जाए जाए तो यह कल के मुकाबले अधिक है। जहां शुक्रवार को यह 7.8 डिग्री तापमान था तो वहीं शनिवार को नौ डिग्री सेंटीग्रेड न्यूनतम तापमान रिकाॅर्ड किया गया। शुक्रवार को दिल्ली में बरसात हुई जबकि सोनीपत में बूंदाबांदी हुई। बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार जब बादल हटेंगे तब सर्दी का असर और भी बढ़ेगा। यानी अभी सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं है।