पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परेशान लोगों ने लगाया जाम

परेशान लोगों ने लगाया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महमूदपुररोड स्थित कॉलोनी से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए तीन वर्ष पहले नाले का निर्माण किया गया था। परंतु नाले का पानी सीवर में जाने की बजाए सड़कों पर भरा रहता है। नाले की सफाई कराने और जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान कराने की मांग को लेकर वार्ड नंबर पांच के लोगों ने शनिवार सुबह रोड पर जाम लगा दिया। सड़क पर खड़े लोगों को ठंड लगी तो धागा फैक्टरी के पास पड़े धागे रूई को एकत्रित किया और उसमें आग लगाकर ठंड भगाई। परंतु जाम नहीं खोला। जाम के चलते सड़क के तरफ वाहनों की कतार लग गई। बाद में थाना शहर प्रभारी सतेंदर कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। इसके बाद दोपहर बाद करीब एक बजे लोगों ने जाम खोला।

पार्षद सावित्री जांगड़ा, सतबीर जांगड़ा, प्रताप, रामभगत, सुरेंद्र पंवार, सुरेंद्र शर्मा, आजाद सैनी, रोहताश, भोलू जांगड़ा, राजू, सुरेश ठेकेदार, जयभगवान आदि ने बताया कि जब से यह नाला बना है, तभी से सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। नाले का लेवल ठीक नहीं है, जिसके कारण नाले का पानी सीवर में जाने की बजाए, सड़कों पर भर जाता है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ती है। नाले के पानी की निकासी का स्थाई समाधान करने की मांग को लेकर कई बार एसडीएम, डीसी और सांसद से भी मिल चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बरसात आने पर रोड की स्थिति और भी अधिक खराब हो जाती है। सड़क से निकलना दूभर हो जाता है। सड़क पर पानी भर जाने से आए दिन छात्रों की ड्रेस खराब होती है। इस रोड से महमूदपुर, सिवानका, छतेहरा, बुसाना आदि गांवों के लोगों का आना-जाना होता है। लोगों ने समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

ड्रेन से जोड़कर हो सकता है समाधान

कॉलोनीके लोगों की नजर में समस्या का एकमात्र समाधान नाले को ड्रेन नंबर आठ में डालकर किया जा सकता है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को करीब एक किलोमीटर लंबा नाला ही बनाना पड़ेगा। नाले का पानी पंप लगाकर भी ड्रेन में डाला जा सकता है। यदि प्रशासन इस तरफ ध्यान दे तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। उनका कहना है कि नाले का लेवल ठीक नहीं है। वहीं जींद रोड पर जो सीवर के पाइप दबाए हंै, वह बहुत ही छोटे हैं। वे अक्सर रूके रहते हैं।