- Hindi News
- सरगथल से ट्रांसफार्मर का सामान किया चोरी
सरगथल से ट्रांसफार्मर का सामान किया चोरी
गोहाना| बुधवारके दिन सरगथल गांव से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर चोर फरार हो गए। बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ ने बताया कि बीती 10-11 दिसंबर की रात को चोर ट्रांसफार्मर का सामान लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने जब चोरी का पता चला तो इसकी सूचना बिजली निगम के अधिकारियों को दी। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी विभिन्न गांवों से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी होने की घटनाएं हो चुकी है।सर्दी के समय में चोरी की घटनाओं में इजाफा होने से लोग परेशान हो रहे हैं।