- Hindi News
- सुबह आठ से शाम तीन बजे तक लगाएगी पांच चक्कर
सुबह आठ से शाम तीन बजे तक लगाएगी पांच चक्कर
रोडवेजविभाग ने महिला मेडिकल खानपुर में इलाज के लिए जाने वाले मरीजों की सुविधा के लिए बस सेवा शुरू की है। बस सेवा शुरू करने के लिए मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर रामचंद्र सिवाच तथा मरीजों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी। मरीजों की सुविधा के लिए रोडवेज जीएम जयपाल राणा ने बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया। बस सुबह साढ़े आठ बजे चलकर दिनभर में पांच चक्कर लगाएगी।
मेडिकल कॉलेज के लिए शुक्रवार से बस सेवा आरंभ कर दी गई। बस सुबह आठ बजे गोहाना बस स्टैंड से चलकर दिनभर में पांच चक्कर लगाएगी। स्टैंड इंचार्ज रणबीर मलिक ने बताया कि मेडिकल के लिए शुरू की गई स्पेशल बस सेवा से मरीजों तथा दैनिक यात्रियों को काफी फायदा हो रहा है। मरीज रोडवेज द्वारा शुरू की गई सेवा से काफी उत्साहित हैं। मेडिकल में मरीजों की संख्या को देखते हुए विभाग ने बस के एक चक्कर में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। नए फैसले के अनुसार बस अब चार के स्थान पर पांच चक्कर लगाएगी। स्पेशल बस सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक पांच चक्कर लगाएगी। बस मेडिकल में शाम साढ़े पांच बजे के करीब पहुंचेगी।
रोडवेज की के बस चलने का समय
गोहानासेे खानपुर कलां से
8.309.15
10.00 10.45
11.30 12.15
1.00 1.40
2.20 3.00