धोखाधड़ी कर निकाले 9148~
मेनबाजार निवासी एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी करके उसके खाते से करीब 9148 रुपए निकाल लिए। पीड़ित व्यक्ति केसी अरोड़ा को इसकी सूचना उस समय मिली, जब बैंक की तरफ से उनके पास पैसे निकालने का मैसेज आया। जिसे देख उसके होश उड़ गए, क्योंकि उसने दस हजार रुपए निकलवाएं नहीं थे। अरोड़ा ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।
मेन बाजार निवासी केसी अरोड़ा के अनुसार उसका आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। उसके ई-मेल पर बैंक की तरफ से मेल आई हुई थी। जिसमें बताया गया था कि उन्होंने अपने खाते से करीब 9148 रुपए डेबिट कार्ड से 12 दिसंबर को लेन-देन किया है। इसकी जानकारी मिली तो उन्हें झटका लगा। क्योंकि इस राशि का लेन-देन उन्होंने नहीं किया था। उन्होंने तुरंत इस बारे में बैंक अधिकारियों से बात की और डेबिट कार्ड को बंद करने को कहा। खाते की जांच की तो पता चला कि विन जेडीआई कंप्यूटर के लिए उनके खाते से लेन-देन किया गया है। इसकी जानकारी के बाद उपभोक्ता सहायता केंद्र में संपर्क किया और डेबिट कार्ड को जिससे आरोपी फिर से उनके खाते से पैसे निकलवा सके। अरोड़ा ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।