योग शिविर में बताए साधना के फायदे
आर्य समाज मंदिर में वैदिक सत्संग 14 को
दो माह बाद भी लापता का सुराग नहीं
गोहाना | सेक्टर-सातस्थित भगवान परशुराम आश्रम में तीन दिवसीय ओशो ध्यान शिविर के दूसरे दिन मां योग शुक्ला ने योग की विभिन्न क्रियाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योग निरंतर करना चाहिए। तभी इसका फायदा है। इसलिए वे सुबह शाम को एक समय निर्धारित करें और उस समय योग करें। इससे मन को शांति मिलेगी और अधिक ऊर्जा के साथ अपने कार्य कर सकेंगे। मां योग शुक्ला ने बताया कि ध्यान शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ओशो के मूल संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। ओशो ने प्रत्येक व्यक्ति को खुशी और उत्साह के साथ जीने के लिए प्रेरित किया। ओशो का मूल संदेश ध्यान है। ध्यान सबके पास है, लेकिन उस पर विचारों का पर्दा पड़ा हुआ है। इस पर्दे को केवल ध्यान के माध्यम से हटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को बुद्धि के शिखर पर पहुंचने के लिए हृदय के तल पर जाकर मनन-चिंतन करना पड़ता है। यह सब ध्यान द्वारा ही संभव है। ध्यान एक प्रकार का जागरण है। हम साधारणतया मूर्छित जीवन जी रहे हैं, इसलिए अपने मार्ग से भटक रहे हैं।
गोहाना. सेक्टर-सातमें योग साधना शिविर में मौजूद भक्तजन।