पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव कॉलोनी में सीवरेज लाइन की सफाई कराने की मांग रखी

शिव कॉलोनी में सीवरेज लाइन की सफाई कराने की मांग रखी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवनगर में सीवर ओवरफ्लो होने से घरों का पानी गलियों में भर गया है। वहीं कुछ घरों में ही सीवर का पानी बैक मार रहा है। लोगों ने इसका समाधान करने के लिए खाली प्लाटों में पानी का रूख कर दिया है। यह व्यवस्था लोगों ने बीते करीब दो माह से बनाई हुई है। प्लाट में भरे पानी में से दुर्गंध आती रहती है। लोगों का कहना है कि कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सीवरेज पाइप लाइन की सफाई कराने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। गुस्साए लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया और समस्या का समाधान करने की मांग की।

कॉलोनी निवासी जगदीश भावड़, बारू, मुकेश, जयप्रकाश, कंवर सिंह, रोशन लाल, कृष्णा, गीता ने बताया कि नगर में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। पानी निकासी के लिए दबाई गई सीवर लाईन सफाई नहीं होने के कारण जाम रहती है।

सीवर का पानी ऑवरफ्लो होकर गलियों तथा आस-पास के खाली प्लाटों में भरा रहता है, जिससे लोगों को असुविधाओं का सामना करना पडता है। सीवर के गंदे पानी के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैली रहती है। दुर्गंध के कारण लोगों का घरों में रहना दूभर हो गया है। कई बार जनस्वास्थ्य विभाग से सीवरेज पाइप लाइन की सफाई कराने की मांग की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

गलियांऊंची उठाने पर जताया विरोध: नगरपरिषद द्वारा कॉलोनी में गलियों का निर्माण किया जा रहा है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि नई गलियों को पुरानी गलियों की तुलना में ऊंचा उठाकर बनाया जा रहा है। ऐसे में पुरानी गलियों में पानी भरा रहेगा। इससे लोगों की समस्या बढ़ जाएगी। कॉलोनी के लोगों ने गलियों का निर्माण एक लेवल पर किए जाने की मांग की है। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पडे़। लोगों का कहना है कि इससे उन्हें बरसात के दिनों मंे भारी परेशानी हो जाएगी।