पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोरम नहीं हुआ पूरा, 21 को फिर होगी बैठक

कोरम नहीं हुआ पूरा, 21 को फिर होगी बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनताविद्या भवन संस्था, बुटाना के चुनाव और सात माह का लेखा जोखा पर रविवार को सदस्यों की बैठक में चर्चा नहीं हो पाई। कोरम पूरा होने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया। अब यह बैठक 21 दिसंबर को होगी। बैठक में सदस्यों के बीच हंगामा हो, इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसके लिए सुबह ही स्कूल में पुलिस तैनात कर दी गई थी। बैठक में पूर्व अध्यक्ष ने संस्था के अध्यक्ष पर

बैठक में एक अप्रैल 2014 से 30 नवम्बर 2014 तक का लेखा- जोखा पेश किया जाना था। परंतु बैठक में बहुत ही कम सदस्य पहुंचे, जिसे देख लेखा जोखा प्रस्तुत नहीं किया गया। हालांकि कुछ सदस्यों ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किए जाने की मांग भी की। वहीं कुछ सदस्य इसके विरोध में खड़े हो गए। जिससे बैठक में हंगामा शुरू हो गया। बाद में निर्णय लिया गया है कि आगामी बैठक 21 दिसंबर को बुलाई जाए। इसमें सभी सदस्यों को बुलाया जाए। जिससे कोरम पूरा कर लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाए। वहीं निर्णय लिया गया कि यदि 21 दिसंबर को भी कोरम पूरा नहीं हुआ तो भी लेखा-जोखा पेश कर दिया जाएगा।

फरवरीमें होगा कार्यकाल समाप्त: संस्थाके अध्यक्ष सतपाल सांगवान का 26 फरवरी 2015 को कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। कार्यकाल समाप्त होने से करीब तीन माह पहले लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाता है। इसलिए रविवार को संस्था के सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर भी चर्चा की जानी थी। साथ ही सदस्यों की वोट को लेकर भी चर्चा की जानी थी। क्योंकि पूर्व प्रधान अजीत सांगवान का आरोप है कि एक सदस्य के कई जगह वोट बनाए गए है। जिससे चुनाव में इसका फायदा मिल सके। जबकि प्रधान सतपाल सांगवान ने इन आरोपों को नकार दिया है।

कोरमपूरा करने के लिए जरूरत थी 850 सदस्यों की : संस्थाके सदस्यों के बीच विवाद को बैठक में संस्था के सदस्यों के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति को हाल में जाने की मंजूरी नहीं थी। गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी सख्त निर्देश दिए गए थे कि कार्ड की जांच करने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जाए। वहीं मामले को देख बरोदा थाना प्रभारी प्रेम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे गए थे। वहीं कोरम पूरा करने के लिए 850 सदस्य होने चाहिए, लेकिन बैठक में भाग लेने के लिए बहुत ही कम सदस्य पहुंचे।

गोहाना. जनताविद्या भवन संस्था, बुटाना में हुई बैठक में उपस्थित सदस्य।