पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाइवा ट्रक से टकराई गाड़ी, तीन हुए घायल

हाइवा ट्रक से टकराई गाड़ी, तीन हुए घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक-पानीपतहाइवे पर माहरा गांव के पास रविवार को डंपर की गाड़ी से टक्कर हो गई। इसमें एक व्यक्ति दो महिलाएं घायल हो गए। घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। जिसकी सूचना के बाद हाइवे की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर जाम खुलवाया। गाड़ी रोहतक से पानीपत की तरफ जा रही थी। रोहतक के प्रताप नगर निवासी सतीश परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पानीपत की तरफ जा रहा था। बताया गया है कि जब वे माहरा गांव स्थित ड्रेन नंबर आठ के पुल से आगे निकलते तो एक डंपर चालक ने अचानक वाहन को मोड़ दिया। चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं कर पाया और गाड़ी डंपर से जा टकराई। इससे गाड़ी में सवार सतीश दो महिलाएं घायल गई।

गोहाना. हाईवेपर माहरा गांव के पास घटनास्थल पर खड़ी गाड़ी हाइवा।