पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना टाइम टेबल परमिट के चल रही हैं प्राइवेट बसें

बिना टाइम टेबल परमिट के चल रही हैं प्राइवेट बसें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राइवेटबसों के टाइम टेबल को लेकर हल्ला मचाने वाले अधिकारियों को नहीं पता कि प्राइवेट बसों का स्टैंड पर खड़ा होने का क्या समय है। इसका फायदा उठाते हुए प्राइवेट बस संचालक अपनी मनमानी चलाते है। स्टैंड पर सवारी देख चालक तुरंत बस लगा देते हैं। इससे रोडवेज को प्रतिदिन औसतन करीब 50 हजार रुपए का राजस्व का घाटा उठाना पड़ रहा है। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब टीएम संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने प्राइवेट बसों के परमिट और टाइम टेबल की जांच की। परिवहन समिति की बसों के पास तो टाइम टेबल मिला और ही परमिट। विभाग ने स्टैंड इंचार्ज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विभाग ने मुख्यालय को पत्र लिखकर बसों के परमिट से संबंधी जानकारी मांगी है। जिससे पता लग सके कितनी बसें बिना परमिट चल रही है और कितनी परमिट लेकर। इस तरह की व्यवस्था से रोडवेज कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। क्योंकि कई माह से ऐसा ही चल रहा था, लेकिन किसी भी अधिकारी ने तो परमिट और ही टाइम टेबल की जांच करने की जहमत उठाई।

इसका फायदा प्राइवेट बस संचालक उठा रहे हैं। प्राइवेट बस चालक स्टैंड से तो सवारी बैठाते ही हैं, साथ ही उस रूट से भी सवारी उठा लेते हैं।

टाइम टेबल परमिट होने पर नहीं होगी बस अड्‌डा में एंट्री

टीएमका नोटिस मिलने के बाद अधिकारी जागे। विभाग ने प्राइवेट बस संचालकों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक प्राइवेट बस चालक को रूट परमिट और टाइम टेबल रखना होगा। जब भी सुबह बस परिसर में घुसेगी, उस समय परमिट और टाइम टेबल से संबंधित कागजात दिखाना होगा। जो भी बस चालक कागजात नहीं दिखा पाएंगे, उन्हें डिपो परिसर में घुसने नहीं दिया जाएगा। इस बारे में अधिकारियों ने बस संचालकों को भी पत्र लिखा है। ताकि वे कागजात गाड़ी के अंदर रख सके।

रोडवेज को प्रतिदिन होता है 50 हजार रूपए का नुकसान

प्राइवेटबस द्वारा टाइम टेबल के अनुसार स्टैंड पर बस लगाने के कारण रोडवेज को प्रतिदिन करीब 50 हजार रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सुबह सबसे अधिक सवारी होती हैं। परंतु डिपो पर तैनात अधिकारियों को प्राइवेट बस के टाइम टेबल की जानकारी नहीं है, ऐसे में वे कभी भी बस लगा लेते हैं। रोडवेज बस चालक प्राइवेट बस हटने का इंतजार करते रहते हैं। जब सवारी चली जाती हैं तो रोडवेज बस चालक कुछ ही सवारी बैठाकर चल पड़ते हैं।

यह है नियम