पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक जनवरी सेे खाते में जमा होगी सब्सिडी राशि

एक जनवरी सेे खाते में जमा होगी सब्सिडी राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैससिलेंडरों पर मिलने वाली सब्सिडी एक जनवरी से सीधे उपभोक्ता के बैंक खातों में आनी शुरू हो जाएगी। इस व्यवस्था में वे उपभोक्ता भी लाभ उठा सकते हैं, जिनके पास आधार कार्ड नहीं हैं। सुविधा का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता को चार तरह के फार्म भरने होंगे। हालांकि इससे पहले भी सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के खाते में पहुंचाने के लिए डीबीटीएल योजना शुरू की गई थी, लेकिन इस सुविधा का लाभ केवल वही उपभोक्ता को मिलता था जिनके बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक थे। नई योजना के तहत गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी का लाभ सभी उपभोक्ताओं को मिलेगा, इसके लिए उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर से पहले फार्म भर कर एजेंसियों में जमा कराने होंगे।

महेंद्र गैस सर्विस के संचालक रोहित ने बताया कि एक जनवरी से डीबीटीएल योजना जिले में लागू हो जाएगी। एक जनवरी से उपभोक्ताओं के खातों में गैस सिलेंडरों पर मिलने वाली सब्सिडी जमा होनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को चार प्रकार के फार्म भरने होंगे। उन उपभोक्ताओं को फार्म भरने की आवश्यकता नहीं है जिनके खाते पहले ही आधार कार्ड से लिंक हो चुके हैं अथवा पहले उनके खातों में सब्सिडी जमा हुई थी। उन्होंने बताया कि उनके पास 27 हजार के करीब चालू खाते हैं, जिनमें से लगभग 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए फार्म भरकर जमा कराए हैं।

12सिलेंडरों पर मिलेगी सब्सिडी: एजेंसीके मैनेजर मदन लाल ने बताया कि एक जनवरी से गैस सिलेंडरों पर मिलने वाली सब्सिडी केवल 12 रसोई गैस के सिलेंडरों पर ही मिलेगी। एक साल में बारह से अधिक सिलेंडर लेने पर उपभोक्ता को सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा, इसके लिए उपभोक्ता को पूरी राशि चुकानी पडेगी। गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता फार्म एजेंसी से प्राप्त कर इसे भरकर जमा कर सकता है।

उपभोक्ताओं को भरने होंगे चार फार्म

फार्मनंबर एक : यहफार्म उन उपभोक्ताओं को भरना है, जिनके पास आधार कार्ड है, लेकिन बैंक खाते से लिंक कराना है।

फार्मनंबर दो :फार्म नंबर दो उन उपभोक्ताओं के लिए है जिन्हें आधार कार्ड को डिस्ट्रीब्यूटर से लिंक कराना है।

फार्म नंबर तीन : यह फार्म वे उपभोक्ता भर सकते हैं जिनके पास आधार कार्ड नहीं है। वे उपभोक्ता एलपीजी आईडी नंबर को बैंक खाते के साथ लिंक करा सकते हैं।

फार्मनंबर चार :यह फार्म उन उपभोक्ताओं के लिए है जिन