पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूम स्टार ने सत्यानंद को 92 रन से हराया

बूम स्टार ने सत्यानंद को 92 रन से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना| लायंसक्रिकेट कप के लिए रविवार को दो मैच कराए गए। पहला बूम स्टार और सत्यानंद स्कूल की टीम के बीच मैच खेला गया। मैच को बूम की टीम ने जीत लिया। वहीं दूसरा मैच समाज कल्याण संगठन और महर्षि दयानंद के बीच खेला गया। इस मैच को संगठन की टीम ने जीता। बूम स्टार की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 9 विकेट खोकर 122 रन बनाए। प्रिंस ने 35 रन और दीपक ने 19 रन बनाए।

सत्यानंद की टीम 30 रनों पर ही सिमट गई। प्रिंस ने एक ओवर में दो विकेट लिए। वहीं साहिल ने दो ओवरों में दो विकट लिए। प्रिंस अरोड़ा को मैन आफ मैच घोषित किया किया। दूसरे मैच में समाज कल्याण संगठन की टीम ने 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 105 रन बनाए। महर्षि वाल्मीकि क्लब की टीम छह विकेट खोखर 101 रन ही बना पाई। बल्लेबाजी मुंदर ने 32 और विक्रांत ने 33 रन बनाए। अजय ने 4 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए। इस अवसर पर लायंस क्लब के सदस्य हन्नी आहुजा, गुलशन, राजकुमार, एंपायर सुभाष सिंधवानी, राजू, स्कोरर रवि नारंग आदि उपस्थित थे।