सुख शांति वेद ज्ञान से संभव
गोहाना| गुढ़ारोड स्थित आर्य समाज मंदिर में 14 दिसंबर को 101 वें मासिक वैदिक सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। वैदिक समारोह के दौरान रविवार सुबह 9 बजे यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ में प्रथम आहुति मंदिर के संचालक करतार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यज्ञ उपरांत प्रवचन किए गए। आर्य समाज के भजनोपदेशक नरेश दत्त ने कहा कि आज संसार में भौतिक उन्नति की ओर भाग रहा है लेकिन इस दौड़ में मानव के नैतिक मूल्यों का पतन होता जा रहा है। मानव नास्तिकता की ओर बढ़ता जा रहा है जिसके फलस्वरूप समाज में भ्रष्टाचार, पाखंड, बलात्कार, आतंकवाद एवं रिश्वतखोरी आदि बुराइयां बढ़ती जा रही हैं। समाज में सुख शांति का वातावरण बनाने के लिए आज वेद ज्ञान के प्रचार की आवश्यकता है। प्रवचन के पश्चात मंदिर में ऋषि लंगर का आयोजन किया जाएगा।