पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में चार साधकों ने लिया संन्यास

शिविर में चार साधकों ने लिया संन्यास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना| सेक्टर-सातस्थित भगवान परशुराम आश्रम में तीन दिवसीय ओशो ध्यान शिविर का रविवार को समापन हो गया। शिविर में मां योग शुक्ला ने बताया कि ध्यान शिविर का आयोजन ओशो देव गीत प्रेम मंडली द्वारा ओशो के जन्म दिवस पर आयोजित किया गया। ध्यान शिविर में चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली तथा हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से आए साधकों ने भाग लिया। शिविर में साधकों को सक्रिय ध्यान, नो माइंड़ ध्यान, नटराज ध्यान, सांध्य सत्संग, नाद ब्रह्मा आदि ओशो ध्यान विधियों द्वारा ध्यान लगाने के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि शिविर के अंतिम दिन चार साधकों ने संन्यास लेकर आध्यात्मिक यात्रा की शुरूआत की।

गोहाना. शिविरमें मुद्राओं के बारे में जानकारी देती हुई मां योग शुक्ला।