पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगठन ने की पेड़ों की छंटाई निराई

संगठन ने की पेड़ों की छंटाई निराई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत|समाज कल्याणसंगठन के सदस्यों ने रविवार को गोहाना ग्रीन सीटी अभियान चलाया। अभियान के तहत फव्वारा चौक पर पौधारोपण किया तथा पुराने पेड़ों की छंटाई निराई का कार्य किया गया। संगठन के सदस्य मोनू ने अपने जन्म दिन पर फव्वारा चौक पर पौधारोपण किया। संगठन के प्रधान आनंद जांगड़ा ने बताया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए संगठन द्वारा पुराने पेड़-पौधों की देखभाल का कार्य किया जा रहा है। सर्दी के मौसम में पौधों की देखभाल करना आवश्यक है। उन्होंने दुकानदारों से पेड़ों की गलत ढंग से छंटाई करने की अपील की। इस अवसर पर विजेंद्र, आर्यव्रत, विक्की, जयदियाल, दिनेश, मोहित, विकास, नीरज, अजीत, जितेंद्र, सचिन, रोहित, बलराज, हरीश आदि उपस्थित थे।

सोनीपत. पेड़ोंकी छंटाई निराई करते संगठन के सदस्य।