महाराजा सैनी की प्रतिमा की सफाई की
गोहाना|हिंदुस्तान सेवासंगठन के सदस्यों ने पानीपत चुंगी पर सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान के तहत पानीपत चुंगी स्थित महाराजा सैणी की प्रतिमा की सफाई की गई। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने स्मारक पर लगे पोस्टर को हटाने के अलावा आसपास फैली गंदगी की भी सफाई की। संगठन के प्रधान जगबीर पांचाल ने बताया कि संगठन द्वारा प्रत्येक रविवार शहर में लगे स्मारकों की सफाई की जाती है। संगठन ने अभियान के तहत अब तक लगभग सात स्मारकों को साफ किया है। सफाई अभियान के तहत रविवार को संगठन के सदस्यों ने पानीपत चुंगी स्थित महाराज सैनी की प्रतिमा की सफाई की। उन्होंने बताया कि प्रतिमा के आस-पास गंदगी फैली हुई थी।
गोहाना. पानीपतचुंगी पर प्रतिमा की सफाई करते एचएसएस के सदस्य।