पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभियान के अंतर्गत बनाए नए वोट

अभियान के अंतर्गत बनाए नए वोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना| चुनावआयोग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रविवार को भी मतदान केंद्रों पर नए वोट बनाने के लिए आवेदन लिए गए। अभियान 16 दिसंबर तक चलाया जाएगा। वहीं एआरओ श्याम लाल की अगुवाई में टीमों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर तहसीलदार श्याम की अगुवाई में कानूनगो राजेंदर सिंह भुक्कल और प्रवीन मोर की टीम ने बरोदा विधानसभा क्षेत्र के आहुलाना, भंडेरी, कहल्पा, छपरा, धनाना, रिंढाना, बनवासा, बरोदा, बुटाना आदि गावों के बूथों का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार हिम्मत सिंह, कमलप्रकाश की टीम ने कैलाना तालुका महमूदपुर, रामगढ, सिरसाढ़, चिड़ाना, मुंडलाना, बुसाना, छतहेरा, सिवानका का निरिक्षण किया। इस दौरान बीएलओ की उपस्थिति देखी और रिपोर्ट तैयार की।

गोहाना. राजकीयकन्या स्कूल में आवेदन पत्रों की जांच करते हुए बीएलओ।