पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करे सरकार

स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करे सरकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वामीनाथनआयोग की सिफारिश को लागू कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने मंगलवार को जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में प्रदर्शन किया।

किसानों का कहना है कि जिस तरह से दिल्ली में भाजपा साफ हो गई है। यदि किसानों से किए गए वायदे को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में अन्य राज्यों में भी यही स्थिति होगी। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व भाकियू के रोहतक मंडल के अध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने किया। नरवाल ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान स्वामी नाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का वायदा किया था। सत्ता में आने के बाद भाजपा अपने वायदे से मुकर रही है।

सरकार ने गेहूं को 1450 रुपए प्रति क्विंटन रुपए के हिसाब से खरीदने का निर्णय लिया है। जबकि गेहूं उत्पादन पर लागत करीब 1943 रुपए आती है। ऐसे में किसान को 500 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से नुकसान हो रहा है। एक तरफ तो सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की बात कहती है, दूसरी तरफ किसानों की फसल लागत से भी कम मूल्य में खरीद रही है। इससे किसान और अधिक आर्थिक रूप से कमजोर होंगे। इस अवसर पर भाकियू के जिलाध्यक्ष रोहताश बेनीवाल, कथूरा अध्यक्ष कृष्ण मलिक, गोहाना अध्यक्ष मन्न आवंली, प्रेम धनाना, बिजेंद्र नरवाल, केहर सिंह नंबरदार, जगदीश, राममेहर, रामकुमार, रणबीर, सतपाल कथूरा, जयभगवान आदि उपस्थित थे।

गोहाना| स्वामीनाथनआयोग की रिपोर्ट को लागू कराने और किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए पिपली में पांच मार्च को पिपली में महापंचायत होगी। जिसमें भाग लेने के लिए किसानों का दल एक मार्च को गोहाना से रवाना होगा। ये किसान पैदल ही पिपली तक जाएंगे। इस दौरान जो भी गांव पड़ेंगे, उन गांव के किसानों को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू होने से होने वाले फायदे के बारे में बताया जाएगा। साथ ही उनके अधिकार बताए जाएंगे। नरवाल ने बताया कि यदि सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।