लाइन बिछाने का कार्य स्टेशन पहुंचा
रेलवेद्वारा किया जा रहा सोनीपत-गोहाना-जींद रेलवे लाइन का कार्य देरी से ही सही, लेकिन अब सोनीपत रेलवे स्टेशन तक पहुंच गया।
मंगलवार को जेसीबी के माध्यम से मिट्टी लेवल करने का कार्य शुरू कर दिया गया। नई लाइन प्लेटफार्म नंबर चार पर जुड़ेगी। जहां से ट्रेनों का आवागमन होगा। सोनीपत-गोहाना-जींद रेलवे लाइन का निर्माण कार्य वर्ष 2009 में शुरू किया गया था। तब इसकी लागत 250 करोड़ रुपए थी। जो इस समय बढ़कर साढ़े सात सौ करोड़ रुपए हो गई है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि निर्माण कार्य अब बहुत तेज गति से किया जा रहा है। जून तक इस ट्रैक पर ट्रेन दौड़ जाएगी। क्योंकि अब तक करीब 90 प्रतिशत कार्य हो चुका है। 10 प्रतिशत कार्य होना बाकी है। जिसके लिए अधिकारी लगे है।
सोनीपत | सोनीपत-गोहाना-जींदरेलवे लाइन को लेकर पिछले दिनों सारंग रोड अंडरब्रिज का विस्तार किया गया। मौजूदा हिस्से के साथ ही ढाई मीटर की एक स्लैब डाली गई। स्लैब डालकर बाक्स तो बना दिया गया, लेकिन जमीनी कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। स्लैब इतनी नीचे डाली गई कि उसे अंडरब्रिज के लेवल में लाने के लिए नीचे से सीसी करनी पड़ेगी। अधिकारियों का दावा था कि वह दो से तीन दिनो में काम पूरा कर देंगे। लेकिन इस बात को लंबा समय बीत जाने के बाद भी इसे नहीं बनाया गया। साथ ही इसे यातायात के लिए खोल भी दिया गया। एक तरफ तो यहां पर दलदल और बीच में खड़े खंभे से हादसे का डर बना है।
सोनीपत . जेसीबीमशीन द्वारा लाइन के लेवल के लिए मिट्टी डालते हुए