फाइल जमा कराने के लिए लगी कतार
लघुसचिवालय में मंगलवार को वाहन पंजीकरण के लिए फाइल जमा कराने वालों की दिन भर कतार लगी रही। इससे आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आवेदकों ने सप्ताह में पांच दिन तक फाइल जमा कराने की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि प्रतिदिन फाइल जमा कराने की व्यवस्था हो जाए तो फाइल जमा में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह अवकाश, आडिट और सीएम दौरे के चलते फाइल जमा होने का कार्य नहीं हो पाया। मंगलवार को जब कार्यालय खुला तो कार्यालय में फाइल जमा कराने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। जिस कारण लोगों को फाइल जमा कराने में परेशानी हुई।
गोहाना . लघुसचिवालय में फाइल जमा कराने के लिए लगी कतार।