आग लगाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग
कथूरागांव में बीती पांच फरवरी की रात मकान में आग लगने से सामान और नगदी जल गई थी। मकान मालिक की पत्नी सुमन ने तीन युवकों पर आग लगाने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत पुलिस में दी थी। सुमन का कहना है कि पुलिस भी युवकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने डीएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
सुमन ने बताया कि उसका पति बिजेंद्र बीती पांच फरवरी को कहीं गया हुआ था। रात करीब 11 बजे परिवार के लोगों को खिड़की खुलने की आवाज सुनाई दी। जब नीचे जाकर देखा तो मकान में आग लगी हुई थी। शोर सुन ग्रामीण घर से बाहर निकल अाए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आगजनी में सामान और नगदी जल गए। आरोप है कि गांव के तीन युवकों ने आग लगाई थी। जिनके नाम पुलिस को बताए थे, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।