पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकासी के अभाव में सचिवालय की दीवार के पास पानी एकत्रित

निकासी के अभाव में सचिवालय की दीवार के पास पानी एकत्रित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपतरोड़ को चौड़ा करने के साथ पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण तो किया, लेकिन नाले के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की। इससे नाला ओवरफ्लो होने से पानी आसपास भरा हुआ है। लघु सचिवालय की दीवार के साथ-साथ पानी भरा हुआ है। वहीं सड़क पर भी जगह-जगह पानी भरा होने से दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है।

सोनीपत रोड़ को चौड़ा करने के कार्य पर करीब 172 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सड़क पर पानी भरे, इसके लिए रिहायशी क्षेत्र में नाले का निर्माण किया गया है। ड्रेन नंबर आठ से लेकर नगर गांव तक दोनों तरफ नाले का निर्माण किया जाना है। नाले का निर्माण शुरू हुए करीब आठ माह से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अब तक नाले का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। विभाग नाले के पानी की निकासी की व्यवस्था भी नहीं कर पाया है। जिसकी वजह से सड़क पर पानी भरने के अलावा लघु सचिवालय की दीवार के साथ-साथ पानी भर गया है। सोनीपत रोड़ निवासी सुभाष, कर्मबीर, सुधीर, रमेश, गगन, रणबीर का कहना है कि नाले का निर्माण कुछ महीने पहले ही किया गया था। नाले के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। निकासी होने से पानी सड़कों पर भरना शुरू हो गया है।

कई स्थानों पर बनाई गई सड़क भी टूटनी शुरू हो गई। यदि ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही सड़क फिर से जर्जर हो जाएगी और लोगों की समस्या और अधिक बढ़ जाएगी। लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन से नाले के पानी की निकासी के उचित प्रबंध किए जाने की मांग की गई है।

गोहाना . सोनीपतरोड स्थित लघु सचिवालय की दीवार के पास भरा पानी।

^नाले से पानी निकासी होने होने संबंधी शिकायत मिली है। नाले की जांच के लिए टीम को भेजा गया है। जांच के बाद रिपोर्ट मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर पानी भरे, इसके लिए नाला बनाया जा रहा है। इसलिए नाले के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी।\\\'\\\' एसएसपंवार, एक्सईएन, एचएसआरडीसी, सोनीपत