स्वाइन फ्लू पर जागरूकता शिविर का आयोजन
गोहाना| लायंसक्लब गोहाना डायनमिक द्वारा मंगलवार को पुराना बस स्टैंड स्थित सेतिया नर्सिंग होम में स्वाइन फ्लू पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ.सौरभ सेतियां ने मरीजों की जांच की और उन्हें स्वाइन फ्लू के लक्षण बचाव के उपाए बताए। डॉ.सौरभ सेतिया ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को स्वाइन फ्लू होने की आशंका अधिक है।
स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों को खांसते और छींकते समय मुंह पर रुमाल रख लेना चाहिए ताकि संक्रमण फैले। डॉ.सेतिया ने बताया कि जब स्वाइन फ्लू के रोगियों को एआरडीएस हो जाता है, तब उनके लिए वेंटीलेटर की जरूरत पड़ती है। यही वजह है कि स्वाइन फ्लू के रोगियों को अलग वार्डो में रखा जाता है। शिविर की अध्यक्षता लायंस क्लब की गोहाना इकाई के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने की। संयोजन संदीप कालड़ा ने किया। शिविर के आयोजन में राजकुमार बुद्धिराजा, राकेश राजपाल, राकेश नागपाल, संजीव सहगल, बलवान सिंह, उधम सिंह, अनीता और संदीप ने सहयोग दिया।