पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली में बहुमत मिलने पर आप कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

दिल्ली में बहुमत मिलने पर आप कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीविधानसभा में आप को पूर्ण रूप से बहुमत मिला है। इससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अंबेडकर चौक पर लोगों को लड्डू बांटे और ढोल बजाते हुए खुशी में झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस भी निकाला। इस दौरान लोगों को जीत पर बधाई भी दी।

मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना का कार्य हुआ। जैसे-जैसे जीत दर्ज करने वाले आप प्रत्याशियों की संख्या बढ़ती गई, वैसे-वैसे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता चला गया। दोपहर को कार्यकर्ताओं ने देखा कि दिल्ली में सरकार बनाने के लिए पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल गया है तो वे शहर की सड़कों पर उतर आए। अंबेडकर चौक पर आप कार्यकर्ता साधुराम, हैप्पी गोयल, आशु बंसल, सोनू, रजत वर्मा, विवेक अहलावत, जयकरण और सत्यदेव आदि ने लोगों को बधाई दी और लड्डू बांटे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वास्तव में यह जीत जनता की जीत है। केजरीवाल के काम को लोगों ने देखा। उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान जो कार्य किए थे, आज उसी का परिणाम है कि जनता ने दिल्ली में काम करने का उन्हें दूसरी बार मौका दिया है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी केजरीवाल लोगों की उम्मीद पर खरे उतरेंगे। उधर सुबह ही दुकानों पर दिल्ली परिणाम को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भी परिणामों को लेकर चर्चा रही।

गोहाना. दिल्लीमें बहुमत मिलने की खुशी में नाचते आप कार्यकर्ता।