पहले टीचर तो बाद में छात्रा ने ली खुराक
राजकीयकन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना में मंगलवार को छात्राओं को पेट में कीड़ मारने की दवा दी गई। छात्राओं से पहले स्टाफ के सदस्य और बीईओ ने भी दवा ली। अभियान के अंतर्गत पहली से दसवीं कक्षा तक की करीब 1415 छात्राओं को दवा दी गई।
बीईओ नवीन नारा ने छात्राओं को दवा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस दवा का शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं पड़ता। कार्यक्रम प्रभारी सविता मदान ने बताया कि अभियान के अंतर्गत छठीं से 10वीं तक 1257 छात्राएं और पहली से पांचवी कक्षा तक के करीब 156 को दवा दी गई। उन्होंने बताया कि पेट के कीडे शरीरीक विकास को रोकते है। वहीं पेट में अनेक बीमारियां को जन्म देते हैं। बच्चों का शारीरिक रूप से विकास हो, इसके लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया है। जो छात्राएं मंगलवार को दवा नहीं ले पाई, उन्हें 13 फरवरी को दवा दी जाएगी। इस अवसर पर धर्मबीर, संजीव, सुरेश, सुनीता, सीमा आदि उपस्थित थे।