- Hindi News
- बुसाना गांव में पानी निकासी की समस्या गलियों में फैली गंदगी
बुसाना गांव में पानी निकासी की समस्या गलियों में फैली गंदगी
बुसानागांव में ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। गांव की अधिकांश गलियों में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। पानी गली में ही भरा रहता है। वहीं नियमित रूप से सफाई होने से जगह-जगह गंदगी पड़ी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्याओं का समाधान कराने के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार की, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की आबादी पांच से छ: हजार है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। तालाब की सफाई नहीं होती। ऐसे में पशुओं को वही पानी पिलाना पड़ता है। गांव की हालत इतनी खराब है कि बाहर से आने वालों को लगता है कि गांव में विकास कार्य कराने के लिए कोई ग्रांट जारी नहीं की। गलियों की नियमित रूप से सफाई नहीं होती। जिससे गलियों में कीचड़ भरा रहता है। ग्रामीणों का गली से निकलना दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह झेलनी पड़ती है। क्योंकि सुबह भागदौड़ रहती है।
^ बुसाना के सरपंच को निलंबित किया जा चुका है। जिसके बाद से कार्यवाहक सरपंच के रूप में किसी पंच को चुनना है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। गांव की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।\\\'\\\'खजान सिंह,बीडीपीओ, मुंडलाना।
^ अधिकांश गलियों में पानी निकासी होने से पानी भरा रहता है। जिससे कई मकानों की दीवारों में सीलन चुकी है। वहीं कीचड़ के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं पेयजल की व्यवस्था करने के लिए महिलाओं को इधर-उधर भटकना पड़ता है।\\\'\\\'सूरजभान, ग्रामीण।
^ गांव में पेयजल की समस्या है। पानी की मांग को पूरा करने के लिए महिलाओं को इधर-उधर भटकना पड़ता है। वहीं तालाब की नियमित रूप सफाई नहीं कराई गई। गलियां कीचड़ से अटी पड़ी हैं। समस्याओं का समाधान करने के लिए कई बार अधिकारियों से मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।\\\'\\\' कमला,पंचायत सदस्य।
^ गांव में बिजली की समस्या है। दिन में बिजली गुल रहती है। रात को भी अघोषित कट लगा दिए जाते हैं। बिजली सप्लाई समुचित होने के कारण रोजमर्रा के काम नहीं कर पाते। गांव में पावर हाउस लगाने की योजना थी। परंतु अब तक पावर हाउस स्थापित नहीं हो पाया।\\\'\\\' सज्जनकुमार, ग्रामीण।
गोहाना. बुसानागांव की गली में भरा पानी गंदगी दिखाते ग्रामीण।