पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंतजार करते रहे एसडीएम, कोई नहीं पहुंचा गवाही देने

इंतजार करते रहे एसडीएम, कोई नहीं पहुंचा गवाही देने

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना|देवीपुरा निवासीगोविंदा के मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई। गुरुवार को मामले से जुड़े लोगों को गवाही देने के लिए बुलाया था। लेकिन कोई भी गवाही देने के लिए नहीं पहुंचा। जबकि एसडीएम धर्मेंद्र सिंह शाम पांच बजे तक लोगों के आने का इंतजार करते रहे।

एसडीएम ने बताया कि मामले को लेकर मृतक के परिजनों के बयान दर्ज हो चुके हैं। मामले में अन्य लोगों को बयान दर्ज कराने का मौका दिया था। इसलिए उन्हें गुरुवार को समय दिया था, लेकिन कोई भी व्यक्ति बयान दर्ज कराने के लिए नहीं पहुंचा। गौरतलब है कि बीती 22 अक्टूबर की सुबह देवीपुरा निवासी गोविंदा (15) का शव घर में खाली पड़े कमरे में पड़ा हुआ मिला था। परिजनों का आरोप था कि कबूतर चोरी मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने गोविंदा को थाना बुलाया था। उसका भाई स्वयं उसे थाना लेकर गया था। उसे थाना में छोड़ने के बाद वह वापस गया। थाना में गोविंदा के साथ मारपीट की गई थी और बाद में उसको घर पर छोड़ दिया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।

खबरें और भी हैं...