पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 11वें दिन भी धरने पर बैठे रहे संगठन

11वें दिन भी धरने पर बैठे रहे संगठन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | पीड़ितमजदूर संतराम को कन्यादान लाभ दिए जाने की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों का धरना 11वें दिन भी जारी रहा। 11वें दिन धरने पर युवा कांग्रेस नेता रोहित मान, दलित प्रकोष्ठ कांग्रेस के उपाध्यक्ष बंसी बाल्मीकी, सर्वकर्मचारी संघ के कथूरा प्रधान धर्मपाल मलिक पहुंचे। उन्होंने कामगार कल्याण बोर्ड के अधिकारियों से पीड़ित मजदूर को कन्यादान लाभ दिए जाने की मांग की। संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती हैं, तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला प्रधान राजसिंह जांगड़ा ने कहा कि 13 फरवरी को संगठन की राज्य कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में पीड़ित मजदूर को लाभ दिलवाने के लिए संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

खबरें और भी हैं...