पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मटका दौड़ में प्रीति ने पाया प्रथम स्थान

मटका दौड़ में प्रीति ने पाया प्रथम स्थान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयकॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का गुरूवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में लड़कियों की मटका दौड़ में प्रीति ने प्रथम, शीतल ने द्वितीय रिंपी ने तृतीय और तीन टांग दौड़ में रीना रिंपी ने प्रथम, संतोष पूजा ने द्वितीय और मंजू ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

स्लो साइकिल दौड़ में संजू ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय मनजीत ने तृतीय और 100 मीटर दौड़ में मोनी ने प्रथम, सारिका ने द्वितीय एवं निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में रिंपी ने प्रथम, वर्षा ने द्वितीय एवं प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कों की 200 मीटर दौड़ में गौरव ने प्रथम, अंकित ने द्वितीय अमित ने तृतीय और जैवलिंग थ्रो में संजीव ने प्रथम, अमित ने द्वितीय एवं अजयपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीन टांग दौड़ में अंकित विजय ने प्रथम, नरेंद्र विजय ने द्वितीय एवं सन्नी कृष्ण ने तृतीय और स्लो साइकिल दौड़ में सौरभ ने प्रथम, सोनू ने द्वितीय एवं अजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि मदवि रजिस्ट्रार जितेंद्र भारद्वाज ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य सरोज मलिक, पवन लठवाल, डीसी स्पाह, नीरजा सांगवान आदि उपस्थित थे।

गोहाना . खेलकूदप्रतियोगिता के दौरान मटका दौड़ में भाग लेती छात्राएं।

खबरें और भी हैं...