87 लोगों ने किया रक्तदान
पानीपतचुंगी पर पतंजलि योग समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 87 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में महिला मेडिकल खानपुर कलां से डॉ. विकास रेढ़ू के नेतृत्व में आई विशेषज्ञों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
पूर्ण रूप से स्वस्थ व्यक्ति को ही रक्तदान करने की अनुमति दी गई। शिविर में पतंजलि के जिला अध्यक्ष अशोक चौहान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। रक्तदाताओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान होता है। रक्तदान कर हम किसी जरूरतमंद की जान बचा सकते हैं। वहीं हमारे शरीर में नए रक्त का निर्माण भी होता है। रक्तदान करने के 24 घंटे में ही रक्त की पूर्ति हो जाती है। उन्होंने लोगों को बढ़ चढ़कर रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में साहिल सरदाना, सुभाष सहरावत, दिनेश मधू, विरेंद्र, गौतम, गोल्डी, संदीप, प्रवीन, राकेश, विक्रम, संदीप, मोनू, अनिल, विरेंद्र, अमित, राजीव, आशु, देवेंद्र, धर्मपाल, राज, विकास, राजेश, सुनील, ओमवीर, धर्मेंद्र आदि ने रक्तदान किया। इस अवसर पर शिविर के अध्यक्ष पंकज जैन, सुदेश रेढ़ू, कुलदीप दूहन, सुरेश पांचाल, सुनील सैनी, मोहनलाल ग्रोवर, रविंद्र मलिक, संजय यादव, सुरेश सैनी, नीरज ग्रोवर, गोपाल कृष्ण और आहुति से सुरेंद्र विश्वास और बिजेंद्र लठवाल आदि उपस्थित थे।