पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाले की सफाई नहीं होने पर दुकानदारों ने जताया रोष

नाले की सफाई नहीं होने पर दुकानदारों ने जताया रोष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरोदारोड पर नाले की नियमित रूप से सफाई करवाने की मांग को लेकर दुकानदारों ने रोष प्रकट किया। दुकानदारों का कहना है कि सफाई के अभाव में नाला अवरूध हो चुका है। वहीं सफाई कर्मचारी भी सड़क की गंदगी को नाले में ही डाल देते हैं। गंदगी और पानी के कारण नाले से दुर्गंध आती रहती है। दुकानदारों ने नगर परिषद के अधिकारियों से नाले की नियमित रूप से सफाई करवाने की मांग की है।

काठ मंडी एसोसिएसन के प्रधान जयभगवान, बिट्टू, मनोज कुमार, बजरंग, रमेश, टेकराम, नितिन, विपिन गोयल आदि का कहना है कि बरोदा रोड पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। सड़क के दोनों तरफ बना नाला देखरेख के अभाव में अवरूध हो चुका है। इससे कई बार नाला ऑवरफ्लो होकर सड़क पर जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। दुकानदारों का कहना है कि नप के सफाई कर्मचारी सड़क के कचरे को नाले में ही डाल देते हैं। इससे नालों में गंदगी बढ़ती जा रही है। वहीं आसपास की कॉलोनियों का पानी भी नाले में आने से समस्या अधिक बढ़ गई है। गंदगी और पानी के कारण आसपास के क्षेत्र में दुर्गेंध फैली रहती है। दुर्गंध के कारण दुकानदारों का दुकानों में बैठना दूभर हो गया है।

दुकानदारों का कहना है कि बरोदा रोड पर कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। दुकानों का सामान करीब 4 फीट तक सड़क पर रखा रहता है। इससे जहां वाहन चालकों एवं राहगीरों को परेशानी होती है वहीं दूसरे दुकानदारों को भी असुविधाएं हो रही हैं। कई बार उन्होंने स्वयं ही नाले की सफाई करवाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ दुकानदारों द्वारा नाले पर डाले स्लैब के चलते सफाई कार्य में बाधा उत्पन्न हो गई। दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने कई बार बरोदा रोड से अतिक्रमण हटवाकर नाले की नियमित सफाई करवाने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

^ सभी सफाई कर्मचारियों को शहर में नियमित रूप से सफाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद भी यदि किसी क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं हो रही है तो वहां लोगों की सुविधा के लिए व्यवस्था करवा दी जाएगी।\\\'\\\' दुर्गादेवी, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद गोहाना

गोहाना . बरोदारोड पर नाले की नियमित सफाई की मांग करते हुए दुकानदार।

खबरें और भी हैं...