कर्मचारी मांगों को लेकर सांसद को 16 को सौपेंगे ज्ञापन
सर्वकर्मचारीसंघ के कथूरा ब्लॉक प्रधान धर्मपाल ने बताया कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों और बायोमीट्रिक मशीन के विरोध में 16 फरवरी को सोनीपत में सांसद को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने चुनावों के समय कर्मचारियों से लुभावने वायदे किए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद नेता अपने सभी वायदे भूल गए। सरकार दिन प्रतिदन कर्मचारी विरोधी नीतियां तैयार की रही है। इससे कर्मचारी वर्ग में रोष व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि नेताओं ने कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन देने, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने और नए कर्मचारियों की भर्ती करने को कहा था। सरकार ने अपने वायदे पूरे करने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। वहीं सरकार ने बायोमीट्रिक मशीन पर हाजिरी शुरू कर कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बढ़ा दिया है। इस प्रणाली से फिल्ड कर्मचारी अधिक प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों को हाजिरी लगाने की चिंता रहती है। इससे कार्य की गुणवता प्रभावित हो रही है। उन्होंने बायोमीट्रिक मशीन पर हाजिरी लगवाने की प्रणाली को खत्म करने की मांग की।