स्टूडेंट ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी काे किया सम्मानित
गोहाना | बड़ोदरामें आयोजित स्टूडेंट ओलंपिक खेलों में छतैहरा के खिलाड़ी सोनू ने गोल्ड मेडल जीता। सोनू ने प्रतियोगिता में पांच हजार मीटर दौड़ में भाग लिया था। प्रतियोगिता 8 9 फरवरी को हुई। पदक जीतने के बाद सोनू गुरुवार को गोहाना पहुंचा, जहां पर खेल प्रेमियों ने उनका स्वागत किया। उन्हें ट्रैक्टर में बैठाया और जुलूस के रूप में छतैहरा तक पहुंचे। ग्रामीण पुराना बस अड्डा पर एकत्रित हुए। जहां पर खिलाड़ी को ट्रैक्टर पर बैठाया। जुलूस समता चौक, बरोदा चौक, पुरानी अनाज मंडी होता हुआ छतैहरा गांव में पहुंचा। जहां पर खिलाड़ी को सम्मानित किया। खिलाड़ी सोनू ने बताया कि बचपन से ही खेलों के प्रति उसका लगाव रहा है। खेलों में गांव का नाम रोशन करने के लिए गांव में ही अभ्यास करना शुरू किया था। गांव में पर्याप्त सुविधाएं होने के चलते रोहतक स्टेडियम में जाना शुरू कर दिया। बड़ोदरा में बेहतर प्रदर्शन कर उसने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।