पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो पशु तस्कर गिरफ्तार, 13 बैल कराए मुक्त

दो पशु तस्कर गिरफ्तार, 13 बैल कराए मुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटीथाना पुलिस ने धोखाधड़ी कर पशु तस्करी कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पशु तस्करों के कब्जे से पुलिस ने वध के लिए ले जा रहे 13 बैल मुक्त कराया है। आरोपी ट्रक की नंबर प्लेट बदलकर तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि सिटी थाना में नियुक्त एएसआई राजेश कुमार शनिवार शाम को अपनी टीम के साथ रोहतक रोड गोहाना पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक ट्रक में बैल लेकर जाते दो व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस ने शक के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रक को रुकवा लिया। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो अंदर से 13 बैल बरामद हुए। पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में गांव पगवा, गुरदासपुर, पंजाब निवासी रतन सिंह बुसाना खुर्द, मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी तसीम को काबू कर लिया।