पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार भारी मात्रा में शराब बरामद

शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार भारी मात्रा में शराब बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शराबतस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। चुनाव को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया।

प्रथमघटना : पुलिसप्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि प्रथम घटना में थाना खरखौदा में नियुक्त एएसआई अशोक कुमार अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में जाता दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 96 बोतल देशी शराब बरामद की गई। आरोपी ने अपनी पहचान सिसाना निवासी सुरेंद्र के रूप में दी।

दूसरीघटना : एसआईटीगोहाना पुलिस ने गांव जागसी निवासी नरेश को अवैध शराब सहित काबू किया। आरोपी को मुख्य सिपाही सुनील कुमार ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 30 बोतल देशी शराब सहित काबू किया। पुलिस ने आरोपी को आबकारी विभाग के सुपुर्द कर दिया