पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रीन सिटी बनाने के लिए लगाए पौधे

ग्रीन सिटी बनाने के लिए लगाए पौधे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रीनसिटी अभियान के तहत समाज कल्याण संगठन द्वारा बरोदा रोड पर पौधा रोपण का कार्य किया गया। इसके अलावा इससे पहले अभियान के तहत लगाए गए पौधों की देखभाल भी की। कुछ पौधों में पानी दिया गया तो कुछ पौधों की कटिंग की गई।

अभियान के तहत बरोदा रोड पर पुराना पटियाला बैंक के पास पौधे लगाए लगाए गए। इस दौरान सूखे पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाए गए। सभी पौधों को ट्री गार्डों द्वारा सुरक्षित किया गया। ट्री गार्ड नगर परिषद द्वारा उपलब्ध करवाए गए। संगठन के सदस्य शेखर जैन ने लोगों को पर्यावरण को स्वचछ रखने के लिए अधिक से अधिक पेड लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के आगे लगे पौधों की देखभाल करें नियमित रूप से पानी डालें। जिससे गोहाना को ग्रीन सिटी बनाने का सपना साकार हो सके। इस अवसर पर अजीत, सुभाष, मोहित, राकेश, सचिन, नीतिन, लक्ष्मण, राम, मनोज, सुमित, विक्की, मोनू, पवन, अमित, विजेंद्र, सुरेश, विजय, विष्णु, रवि, नवीन, हरीश, रोहित आदि उपस्थित थे।

गोहाना. पौधेमें पानी देते हुए समाज सेवा समिति के सदस्य।