- Hindi News
- पाइप लाइन दबाने के बाद नहीं बनाई अभी तक सड़क
पाइप लाइन दबाने के बाद नहीं बनाई अभी तक सड़क
पुरानीअनाज मंडी क्षेत्र में पानी निकासी के लिए पाइप लाइन तो दबाई, लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने पर गली का निर्माण नहीं कराया। मिट्टी के ढेर पड़े हुए हैं।
जिसकी वजह से दिन भर मंडी में धूल उड़ती रहती है। वहीं मिट्टी नालियों में भर जाती है। इससे पानी गली में भर जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि गली निर्माण की मांग संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार कर चुके हैं, परंतु अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
पुरानी अनाज मंडी निवासी सौरभ, अशोक, बोबी, संजय, नवीन, अंकुश, मीना, सीता, सुनीता का कहना है कि लगभग तीन महीने पहले गली में सीवर लाइन दबाने के लिए गली में खुदाई की गई थी, लेकिन गली का निर्माण नहीं करवाया गया। गली में जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। यह मिट्टी घरों में घुस रही है। दिन भर महिलाएं सफाई करने में लगी रहती है। सुबह जब घर से बाहर निकलते हैं तो कपड़ों पर भी धूल जम जाती है।
धुल-मिट्टी हवा में उडकर घरों की रसोई तक पहुंच जाती है। बरसात के दिनों में परेशानी ओर भी ज्यादा बढ़ जाती है। गली में पूरी तरह कीचड़ हो जाता है। जिसके कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। कीचड़ के कारण पानी की निकासी के लिए बनी नालियां अवरूद्ध हो जाती है।
^जब पाइप लाइन दबाने का कार्य पूरा हो गया है तो गली का भी निर्माण किया जाना चाहिए। परंतु ऐसा नहीं किया गया। लोगों का देर रात तक आना-जाना लगा रहता है। जगह-जगह गड्ढे होने से हादसा होने का अंदेशा रहता है। शिकायत का भी फायदा नहीं हुआ।\\\'\\\' संजय,निवासीपुरानी अनाज मंडी।
^गली में पड़ी मिट्टी हवा में उड़कर घरों के अंदर पहुंच जाती है। रसोई में मिट्टी जाने से दिन में कई बार रसोई की सफाई करनी पड़ती है। रसोई में रखे सामान पर धूल जम जाती है। वहीं आंगन में भी धूल उड़ती रहती है। शाम के समय घर के बाहर बैठना दूभर हो गया है। प्रशासन को जल्द सड़क का निर्माण कराना चाहिए। \\\'\\\' निर्मला,निवासीपुरानी अनाज मंडी।
^गंदे पानी की निकासी के लिए गली में सीवर लाइन दबाने का कार्य किया गया था। इसके लिए खुदाई का कार्य किया गया था। मिट्टी गली में डाल दी गई। दिनभर धूल उड़ती रहती है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार गली निर्माण की मांग की, लेकिन फायदा नहीं हुआ।\\\'\\\' अमित,निवासीपुरानी अनाज मंडी।
गोहा