पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज को भाषा क्षेत्र के आधार पर बांटा नहीं जा सकता : मित्तल

समाज को भाषा क्षेत्र के आधार पर बांटा नहीं जा सकता : मित्तल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयकॉलेज में मानावाधिकार दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में उपस्थित छात्रों को मानवाधिकारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। संगोष्ठी में वरिष्ठ अधिवक्ता रामकुमार मित्तल, डॉ. ओपी गर्ग तथा हिन्दू कालेज, सोनीपत के भौतिक शास्त्री डॉ. राजीव वत्स ने छात्रों को एकजुट रहते हुए देश का विकास करने को प्रेरित किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता मेजबान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सनंदन शर्मा ने की। मित्तल ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी इच्छानुसार जीवन यापन करने का अधिकार प्राप्त है। अधिकारों के साथ कर्तव्य जुड़े रहते हैं। डॉ. ओपी गर्ग ने मानवाधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि युएनओ के चार्टर में 30 मानवाधिकारों का उल्लेख किया गया है।

प्राचार्य सनंदन शर्मा ने कहा कि आरटीआई के अंतर्गत कोई भी नागरिक देशहित से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकता है। डॉ. राजीव वत्स ने कहा कि भारत का हर नागरिक न्याय की दृष्टि में समान है। इस अवसर पर नीरजा सांगवान, मुकेश, चांद सिंह, बिमला, ज्योति, अनिल, अंजू, रेखा सैनी, मनमोहन चहल, सतीश खासा, कविता जैन, रोहताश, संजय कुमार, विनोद जैन, रामकुमार मित्तल, मनोज गुप्ता, राजू गर्ग उपस्थित थे।

गोहाना. राजकीयकॉलेज में संगोष्ठी में उपस्थित प्राचार्य सनंदन शर्मा अन्य।