पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति सहित छह पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

पति सहित छह पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना| शहरनिवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट, दहेज प्रताड़ना अप्राकृतिक यौनाचार मारपीट अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला का कहना है कि तीन माह पहले ही आर्य समाज मंदिर में उसकी शादी आरोपी सागर जैन के साथ हुई थी।

महिला ने शिकायत में बताया कि करीब दो वर्ष पहले ही सागर जैन के संपर्क में आई थी। आरोप है कि शादी के बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज लाने की मांग करनी शुरू कर दी। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई। पुलिस ने पति सागर जैन, ससुर सुशील जैन, सास उषा ननद संध्या और करोल बाग दिल्ली निवासी सतीश ताराचंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...