पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दमकल केंद्र में गाड़ी ही नहीं, हर साल होता है लाखों का नुकसान

दमकल केंद्र में गाड़ी ही नहीं, हर साल होता है लाखों का नुकसान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रके आसपास पास 20 किलोमीटर तक कोई भी दमकल केंद्र नहीं है, जबकि खरखौदा शहर गोहाना, दिल्ली, सोनीपत, रोहतक, झज्जर बहादुरगढ़ के बीच स्थित है। जिसके आसपास करीब 100 गांव जिनमें करीब 12 पैट्रोल पंप, हजारों एकड़ फसल करीब 300 से अधिक वैध अवैध फैक्ट्रियां हैं। अब यहां पर आईएमटी भी बनने जा रही है। फिरोजपुर इंडस्ट्रियल जोन पहले से ही बना हुआ है। खरखौदा को उपमंडल का दर्जा मिले करीब 5 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अभी तक यहां के लोगों को दमकल की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई है। हाल ही में रविवार को थाना कलां मार्ग पर एक दो मंजिला शोरूम खाक हो गया। अगर यहां पर गाड़ी होती तो काफी हद तक मदद मिल सकती थी।

क्षेत्र में ईख, गेहूं की फसल मुख्यतया उगाई जाती हैं। खेतों से गुजरने वाली थ्री फेज हाई टेंशन लाइनों में स्पार्किंग के कारण आग की घटनाएं होती रहती है। जिनमें किसानों की फसलें स्वाहा हो जाती है। अगर दमकल केंद्र की गाड़ी यहां पर हो तो फसलों को जलने से रोका जा सकता है।

कछुआचाल से निर्माणाधीन है दमकल केंद्र का काम

क्षेत्रमें बाईपास पर आईटीआई के सामने दमकल केंद्र निर्माणाधीन है, जो कांग्रेस सरकार ने क्षेत्र की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए शुरू कराया था। इस केंद्र के निर्माण कार्य का काम कछुआ चाल से चल रहा है।

क्षेत्र में प्लाईवुड फैक्ट्रियों की भरमार है, जिनमें आगजनी का खतरा रहता है, हर वर्ष कैमिकल प्लाईवुड फैक्ट्रियों में आगजनी की घटना होती है और सोनीपत दिल्ली से दमकल गाड़ी आने में काफी समय लगता है। जबकि खरखौदा से यह दूरी मात्र 8 मिनट की है। ऐसे में हर वर्ष फैक्ट्रियों में आगजनी से होने वाले नुकसान को बचाया जा सकता है।

^प्रदेश की भाजपा सरकार का क्षेत्र के विकास से कोई लेना-देना नहीं है, विकास के कार्य रोके हुए हैं। दमकल केंद्र की एक गाड़ी की जो व्यवस्था कांग्रेस सरकार ने यहां पर करवाई हुई थी। उसे बंद कर दिया और दमकल केंद्र के निर्माण का काम भी रोका हुआ है। जिससे लोगों एवं फैक्टरी संचालकों को सीधा-सीधा नुकसान हो रहा है।\\\'\\\' जयवीरसिंह, विधायक खरखौदा।

^केवल गेहूं फसली सीजन में ही दमकल की गाड़ी की व्यवस्था होती थी वो अभी भी होगी, दमकल केंद्र की बिल्डिंग तैयार हो रही है, दमकल की नई गाडिय़ां खरीदने के लिए सरकार ने ट्रेंडर किए हैं। जैसे ही नई गाड़ी उपलब्ध होगी खरखौदा में स्थाई दमकल गाड़ियां स्टाफ की व्यवस्था कराई जाएगी। ताकि आगजनी के नुकसान से बचाया जा सके।’’कविता जैन,कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार।

खरखौदा . आईटीआईके सामने निर्माणाधीन दमकल केंद्र।

खबरें और भी हैं...