क्वार्टर खाली कराने की धमकी पर भड़की पुलिस लाइन की महिलाएं
पुलिसलाइन में कम्युनिटी बिजली मीटर लगने के बाद से पैदा हुई समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। तीन एसपी बदल गए पर समस्या जस की तस है। लाइन में बने 360 क्वार्टरों में अब किसी क्वार्टर का 60 तो किसी का 80 हजार रुपए का बिल भेजा गया है। बिल समय पर जमा करने पर क्वार्टर खाली करने विभागीय कार्रवाई की धमकी मिलने पर पुलिस कर्मचारियों के परिवार की महिलाएं सोमवार को भड़क गईं। उन्होंने पहले गोहाना रोड पर जाम लगा दिया। दूसरों को समझाने वाले पुलिस कर्मचारियों को अपने परिवार की महिलाओं को समझाने में पसीने गए। कुछ देर बाद महिलाएं सड़क से उठकर जिला सचिवालय पहुंची और एसपी के आफिस में घुसने की कोशिश की। जब सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोका तो धक्का-मुक्की भी की। बाद में दो महिलाओं को एसपी से मिलवाया गया।
एसपीसे मिलकर जो महिलाओं ने बताया: प्रदर्शनकर रही महिलाओं ने अपना नाम नहीं बताया। अधिकांश ने मुंह भी ढका हुआ था। उन्होंने कहा कि अधिकारी उनका नाम पता कर उनके पतियों को सस्पेंड करने की धमकी देकर आवाज को दबाना चाहते हैं। उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। वहीं एसपी से मिलकर लौटी एक महिला ने अन्य महिलाओं को बताया कि साहब ने एक सप्ताह का समय दिया है। सभी को अभी 50 फीसदी बिल भरना होगा। बाकी के लिए सरकार से बात की जाएगी। इसके बाद सभी के क्वार्टर पर लगे मीटर के हिसाब से बिल आएगा। इसे सभी को हर महीना भरना होगा। जो हर महीने बिल नहीं भरेगा उनकी बिजली काटी जाएगी। इस पर महिलाओं ने जोर से कहा कि यह छोटे कर्मचारियों को दबाने की कोशिश की जा रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।कुछ महिलाओं ने कहा कि वे अभी दो माह पहले ही पुलिस लाइन के क्वार्टर में आई हैं। वे तीस से चालीस हजार रुपए बिजली का बिल नहीं भर सकती। जो दो साल से रह रहे हैं उनका भी बिल इतना ही है जितना उन्हें भेजा गया है।
पंखाएसी वाले घर की रकम बराबर, बिल देते नहीं: एकमहिला ने बताया कि जिनके यहां पर दो एसी लगे हैं उनका जिनके क्वार्टर में सिर्फ पंखा लगा उनका बिल बराबर है। अधिकारियों को इसे ठीक कराना चाहिए। इसके अलावा किसी को भी बिजली का पक्का बिल नहीं दिया जा रहा है। यह गलत है। जो जितनी बिजली खर्च कर रहा है उतना पैसा लिया जाए।
सोनीपत . बिजलीबिल को लेकर एसपी ऑफिस में हंगामा करती महिलाएं।