पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खुलकर चर्चा करने से ही एड्स जागरूकता पर बदलेगी लोगों की धारणा : सांगवान

खुलकर चर्चा करने से ही एड्स जागरूकता पर बदलेगी लोगों की धारणा : सांगवान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | महिलाविवि के विधि विभाग में रेड रिब्बन क्लब सामान्य अस्पताल सोनीपत के तत्वाधान में एचआईवी एड्स जागरूकता पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सामान्य अस्पताल से डॉ. राजसिंह सांगवान ने एचआईवी एड्स के कारण लक्षणों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एड्स लाइलाज बीमारी नहीं है, बस जरूरत है जागरूकता की। इस विषय पर खुलकर चर्चा करनी चाहिए। तभी लोगों की धारणा को बदला जा सकता है। आज 15 से 44 आयु वर्ग के लोग एचआईवी ग्रसित है। डॉ.एपी नायक ने कहा कि जागरूकता एचआईवी का सबसे बड़ा ईलाज है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ.तरुण यादव ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर कोकिला मलिक, मूर्ति मलिक, शीला मलिक, रामपाल सिंह भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...