पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरों ने थाने के पास इफको कार्यालय में लगाई सेंध

चोरों ने थाने के पास इफको कार्यालय में लगाई सेंध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके गोहाना रोड पर चोरों की गतिविधियों लगातार जारी हैं। करीब डेढ़ सप्ताह पहले जहां चोरों ने जयभगवान गैराज का शटर उखाड़कर हजारों रुपए का तेल चोरी किया था, वहीं अब चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था लचर होने का लाभ उठाकर इफको कार्यालय में देर रात को सेंध लगा दी।

चोर कार्यालय से इनवर्टर बैटरी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित कार्यालय संचालक को जब घटना का पता चला तो मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद चोरी का केस दर्ज कर लिया है। चोरी की घटना सदर थाने से महज दो दुकान छोड़कर हुई है। ऐसे में सुरक्षा पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है।

सुरेश पाल निवासी शाहपुर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह शाम को कार्यालय का शटर बंद करके घर चला गया था। सुबह जब वह कार्यालय पर पहुंचा तो उसे चोरी की घटना का पता चला। चोर हजारों रुपए की कीमत के इनवर्टर बैटरी चोरी कर ले गए। मामले पर आसपास के लोगों ने राेष जताया और ठोस कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...