पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगों को लेकर टीचरों का प्रदर्शन 15 को

मांगों को लेकर टीचरों का प्रदर्शन 15 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | बरोदारोड स्थित हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के कार्यालय में संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव मोर ने की। उन्होंने कहा कि टीचरों की मांगों और उनकी सुरक्षा की मांग को लेकर 15 फरवरी को शहर में सर्वकर्मचारी संघ के साथ मिलकर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद विधायक को मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से टीजीटी को वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से टीचरों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विभाग में हजारों पद रिक्त पड़े हुए हैं। जिससे स्कूलों में शिक्षा प्रभावित हो रही है। इस मौके पर सुरेंद्र, देवदत्त, दिलबाग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...