पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धरने पर बैठे संतराम की मांगों का टीचरों ने भी किया समर्थन

धरने पर बैठे संतराम की मांगों का टीचरों ने भी किया समर्थन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कन्यादानयोजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर देवीपुरा निवासी संतराम ने शुक्रवार को भी भगत सिंह चौक पर धरना दिया। हरियाणा अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव मोर ने संतराम की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारी एवं मजदूर विरोधी सरकार है। पीड़ित मजदूर के अनुसार उसके कन्यादान लाभ को अधिकारियों द्वारा केवल इसलिए रोक दिया गया, क्योंकि उसने रिश्वत देने से इंनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित मजदूर को उसका अधिकार नहीं दिया जाएगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। हरियाणा अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव मोर ने संतराम की मांग का समर्थन किया। इस अवसर पर राजसिंह जांगड़ा, नरेश खंडेलवाल, मुकेश दहिया, दिलबाग सिंह, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र पाल, विरेंद्र चहल, सुरेश, संतराम, बलराम, प्रवीन, ओमप्रकाश आदि उपस्थित थे।

{भाजपा सरकार को कर्मचारी एवं मजदूर विरोधी बताया

खबरें और भी हैं...