पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीर्णोद्धार के लिए सरकारी स्कूलों को प्राइवेट हाथों में सौंपने की हुई तैयारी

जीर्णोद्धार के लिए सरकारी स्कूलों को प्राइवेट हाथों में सौंपने की हुई तैयारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीस्कूलों का परीक्षा परिणाम शिक्षा विभाग के आशानुरूप नहीं आता है। समीक्षा करने पर स्कूल में आवश्यक सुविधा होना का तर्क दिया जाता है। विभाग द्वारा स्कूलों में आवश्यक सुविधा बढ़ाने की कवायद शुरू की है। इस कार्य में संगठन या फिर एजेंसियों का सहारा लिया जाएगा। एजेंसियां द्वारा स्कूल में सभी आवश्यक सुविधा विद्यार्थियों को मुहैया कराएंगी। विभाग ने प्रथम चरण में ऐसे स्कूलों की सूची तैयार की है, जिस स्कूल का भवन जर्जर हो चुका है। गोहाना क्षेत्र के छह स्कूलों को इस सूची में शामिल किया गया है।

शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मूलभुत सुविधा मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। पिछले दिनों विभाग ने सभी स्कूलों में शौचालय संबंधी रिपोर्ट मांगी थी। जिससे स्कूलों में शौचालय का निर्माण कराया जा सके। विभाग द्वारा स्कूलों में ढांचागत सुविधा बढ़ाने की कवायद शुरू की है। इस बार विभाग ने प्राइवेट एजेंसी को जोड़ने का निर्णय लिया है। योजना के अनुसार प्राइवेट एजेंसियां स्कूलों के विद्यार्थियों की हर मूलभूत सुविधा मुहैया कराएगी। जर्जर भवन की मरम्मत कराई जाएगी, नहीं तो दोबारा से निर्माण किया जाएगा, स्कूल की चारदिवारी, पार्क, अनुबंध आधार टीचरों की नियुक्ति की जाएगी।

^ जिन स्कूलों जीर्णोद्धार किया जाना है, उनकी सूची तैयार कर ली गई है। जिला में करीब 40 स्कूलों का चयन किया गया है। इनमें गोहाना क्षेत्र के छह स्कूल शामिल है। स्कूलों के जर्जर भवन की मरम्मत या फिर पुनर्निर्माण किया जाएगा। सुविधाएं बढ़ाई जाएगी।\\\'\\\' परमेश्वरीहुड्डा, डीईओ, सोनीपत।

हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव मोर का कहना है कि सरकारी स्कूलों में सुविधा बढ़ाने के नाम पर सरकार स्कूलों का निजीकरण करने का कार्य कर रही है। जब प्राइवेट एजेंसी या संस्था स्कूल में सुविधा बढ़ाने पर लाखों रुपए खर्च करेगी तो बदले भी सरकार से कुछ कुछ मांगेंगी। इसलिए सरकार को अपने स्तर पर स्कूलों का जीर्णोद्धार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के पास शिक्षा पर खर्च किए जाने वाला बजट बढ़ाना चाहिए।

विभाग द्वारा जिले भर से करीब 40 स्कूल प्राइवेट एजेंसियों को सौंपे जाएंगे। इनमें गोहाना के छह स्कूल शामिल है। इनमें राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल बली ब्राह्मणन, मोई हुड्डा, राजकीय कन्या स्कूल भैंसवाल कलां, राजकीय हाई स्कूल लाठ, कटवाल और राजकीय पाठशाला गोहाना शहर है। प्राइमरी स्कूल, गोहाना का भवन पुराना हो चुका है। परिसर की ऊंचाई कमरों से अधिक है। बरसात होते ही स्कूल में पानी भर जाता है। जिसके चलते बच्चों की छुट्टी करनी पड़ती है।

खबरें और भी हैं...