विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
गोहाना | सिविलरोड स्थित ऑक्सी जिम में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में विजेता रहे खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मिस्टर नोर्थ इंडिया 2016 में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले जगबीर सैनी, फिटनेस मॉडलिंग में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले गोल्डी देशवाल, 65 केजी में टॉप फाइव खिलाड़ी यशु, मिस्टर युनिवर्स 2015 ईटली में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अजमेर, दुबई में आयोजित मिस्टर दुबई इंडियन 2016 में टॉप टेन में रहे दिनेश, मार्शल आर्ट में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी संदीप को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में भाजपा के प्रशिक्षण लघु उद्योग आनंद प्रसाद हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। खेल बच्चों को प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर पर प्रदान करते हैं। युवा अपनी मेहनत और परिश्रम के बल पर पारंपरिक खेलों के साथ-साथ दूसरे खेलों में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।