बुजुर्ग जंतर मंतर पर करेंगे भूख हड़ताल
गोहाना | अखिलभारतीय ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरिराम दीक्षित ने कहा कि नौकरियों में आरक्षण देने के लिए केंद्र सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही। इसलिए संगठन द्वारा फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। मार्च माह में जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल की जाएगी। हड़ताल में 60 वर्ष की आयु से ऊपर के लोग हिस्सा लेंगे। दीक्षित शुक्रवार को सोनीपत रोड पर संवाददताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज में किसी भी जाति के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए आरक्षण का महत्वपूर्ण योगदान होता है। ब्राह्मण समाज आर्थिक रूप से बहुत पिछड़ा हुआ है। ब्राह्मणों के पास आजीविका के लिए तो भूमि है और ही रोजगार। इसके चलते ब्राह्मण समाज आर्थिक रूप से कमजोर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आरक्षण मिल चुका है, लेकिन केंद्र की नौकरियों में आरक्षण नहीं मिला है।