पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केक काटकर मनाया बेटियों का जन्मदिन

केक काटकर मनाया बेटियों का जन्मदिन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | बेटीका जन्मदिन, स्कूल में अभिनंदन योजना के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्राओं का जन्मदिवस मनाया गया। छात्राओं के जन्मदिवस पर स्कूलों में केट काटा गया। बीईओ सुभाष चंद्र भारद्वाज ने लड़कियों को उनके जन्मदिन पर शिक्षित होकर बेहतर नागरिक बनने की शपथ दिलाई। राजकीय कन्या स्कूल में पहली से बारहवीं कक्षा तक की 80 छात्राओं का जन्मदिन मनाया गया। भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा अनमोल धन है। इसे मनुष्य से कोई नहीं छिन सकता है। शिक्षा से सशक्तिकरण होता है। सरकार लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। अभिभावकों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। प्राचार्य गायत्री मलिक ने छात्राओं को स्वच्छता के बारे में बताया। राजकीय कन्या स्कूल मंडी में 35 छात्राओं का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य सुशील बंसल ने की।

खबरें और भी हैं...