पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

116 लोगों ने किया रक्तदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसंतपंचमी पर पुरानी अनाज मंडी और खानपुर खुर्द गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दोनों शिविरों में 116 लोगों ने रक्तदान किया। शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को रक्तदान करने का महत्व समझाया और बढ़ चढ़कर रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।

पुरानी अनाज मंडी स्थित अग्रसेन चौक पर रक्तदान शिविर में 71 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में पीजीआई रोहतक से डॉ. प्रेरणा के नेतृत्व में आई टीम ने रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता लाला शिव नारायण गोयल ने की। रक्तदाताओं को प्रेरित करते हुए गोयल ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। रक्तदान कर हम किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकते हैं।

शिविर में राहुल गोयल, संजीव गोयल, विजय गोयल, मोहित, अंशुल, अमित गोयल, आशीष, राजेश गोयल, गौरव सिंगला, अजय सिंगला, अरूण, संजय, बजरंग गोयल, लोकेश, आयुष, संजय, कुलदीप, सुशील, गौरव, प्रमोद आदि ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर शिव नारायण, सतीश कुमार, सुभाष गोयल, सतीश गोयल, रामेहर गोयल, प्रवीन और आहुति से सुरेंद्र विश्वास, राकेश, रजत गंगनेजा, विजेंद्र लठवाल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...